ब्रेकिंग
प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया मिशन सिंदूर अभी जारी है!,,, सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से चर्चा में कहा पाकिस्तान म... Reva shakti: रेवा शक्ति अभियान" की समीक्षा की कलेक्टर श्री जैन ने हरदा: पहली बार निशुल्क एंट्री फीस बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार गुरुवार को धमाको से दहला लाहौर एअरपोर्ट लोग भागे सुरक्षित स्थानों पर! पाक की आवाम मे दहशत क्या फिर भ... आपरेशन सिन्दूर के बाद ईडन गार्डन्स स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news harda: राजस्व अधिकारी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें, वसूली बढ़ाएं: कमिश्नर श्री ति...

जीतू सोनी को इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात से किया गिरफ्तार

इंदौर। सात महीने से फरार मोस्ट वांटेड अपराधी जीतू सोनी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख साठ हज़ार रुपए का इनाम घोषित था। डीआईजी हरीनारायणचारी मिश्र के मुताबिक जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी पर शहर के ज्यादातर थानों में मानव तस्करी, दुष्कर्म, अपहरण, धोखाधड़ी, अवैध वसूली के 45 से ज्यादा केस दर्ज हैं। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय यानी 31 नवंबर को पुलिस ने पहली बार उसके होटल माय होम सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा थ। तब जीतू सोनी तो भाग गया लेकिन उसका बेटा अमित सोनी पकड़ा गया। इंदौर लाने पर जीतू सोनी को मेडिकल के लिए एमवाय अस्‍पताल ले जाया गया।

- Install Android App -

चार दिन पूर्व क्राइम ब्रांच की टीम गुजरात के अमरेली से उसके बड़े भाई महेंद्र को पकड़ कर लाई। तब जीतू सोनी राजकोट स्थित एक फार्म हाउस से बेटे विक्की सोनी व भतीजे जिग्नेश सोनी को लेकर भाग गया। शुक्रवार को दोबारा लोकेशन निकाली गई ओर छह टीमों ने अलग अलग जगहों पर छापे मारे। इस बार भागने का मौका नहीं दिया ओर जीतू को पकड़ लिया।

इसके पहले क्राइम ब्रांच ने जीतू सोनी के भाई महेंद्र को राजकोट से गिरफ्तार किया था। उससे जानकारी मिली थी कि जीतू फरारी के बाद नेपाल और पश्चिम बंगाल में भी रहा था। पुलिस तीन अलग-अलग गाड़ियां लेकर उसे पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान एक गाड़ी के कांच भी फूट गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि जीतू सोनी को पकड़ने के दौरान उसे छिपाने वालों ने पुलिस से विवाद भी किया। जीतू सोनी को किस तरह पकड़ा गया और इसकी गिरफ्तारी से जुड़ी सारी जानकारी इंदौर पुलिस शाम 4 बजे प्रेस वार्ता कर देगी।