ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

जेल से रिहा हुए आर्यन खान, ‘मन्नत’ के बाहर वेलकम के लिये पहुंचे फैंस

मकड़ाई समाचार मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बेल मिलने के बाद आखिरकार आज वो जेल से रिहा हो गए हैं। क्रूज ड्रग्स केस में जेल में फंसे आर्यन खान के ऑर्थर रोड जेल से बाहर निकलते ही फैंस और सेलेब्स ने अपनी खुशी जाहिर की है। इधर ‘मन्‍नत’ के बाहर भी जश्‍न का माहौल है। बड़ी संख्‍या में वहां फैंस और सुरक्षा में जवान तैनात हैं।

- Install Android App -

जेल के अंदर रिहाई की प्रक्रिया होने के बाद करीब 10:30 बजे बॉडीगार्ड रवि जेल के अंदर गए थे। आर्यन खान की रिहाई सुबह 11 बजे हुई, जिसके बाद वो बॉडीगार्ड के साथ रेंज रोवर गाड़ी में बैठकर मन्नत के लिए रवाना हुए। इधर जेल से बाहर आने की खुशी में सेलेब्स और किंग खान के फैंस में भारी जश्न देखने को मिल रहा है। मन्नत के बाहर फैंस की लंबी लाइन लगी हुई है। सभी आर्यन को वेलकम करने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मन्नत के बाहर एक साधू बाबा भी पहुंच गए हैं, जो आर्यन के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।

आपको बता दें, आर्यन खान 8 अक्टूबर से जेल में हैं। एनसीबी द्वारा 2 अक्टूबर को एक क्रूज शिप पार्टी पर ड्रग छापे के बाद आर्यन को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान को इससे पहले दो बार जमानत देने से इनकार किया जा चुका है। पिछले हफ्ते उन्हें जमानत देने से इनकार करने वाली विशेष एंटी-ड्रग्स कोर्ट ने कहा कि उन्हें अपने दोस्त अरबाज मर्चेंट के जूते में छिपे चरस के बारे में पता था और यह “कब्जे” के बराबर था। आर्यन और 18 अन्य के साथ अरबाज मर्चेंट को भी गिरफ्तार किया गया था।