ब्रेकिंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख

जैन समाजजनों ने की भव्य आगवानी: मुनिश्री वीरसागरजी महाराज ससंघ का सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र में हुआ मंगल प्रवेश, आज होगी चातुर्मास कलश की स्थापना

अनिल उपाध्याय  देवास/MP: आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के धर्मप्रभावक सुशिष्य और नवाचार्य श्री समयसागरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण मुनिश्री वीरसागरजी महाराज ससंघ का रविवार शाम को सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ के आगवानी की ट्रस्ट कमेटी की ओर से भव्य तैयारियां की गई थीं। दोपहर 2 बजे के करीब मुनिसंघ का खातेगांव से विहार हुआ था। करीब 17 किमी का पद विहार करते हुए मुनिसंघ नेमावर पहुंचा। नेमावर से डेढ़ किमी पहले धर्म ध्वजा लिए अश्व सवार बच्चे, बैंड-बाजे, पारंपरिक परिधानों में कुक्षी के कलाकारों का आदिवासी नृत्य, पंजाबी ढ़ोल टीम, हरदा का दिव्य घोष के साथ श्रद्धालुओं ने मुनिश्री की आगवानी की। सिद्धोदय में पूर्व से विराजित क्षुल्लक भी मुनिश्री की आगवानी के लिए पहुंचे और तीन परिक्रमा लगाकर नमोस्तु किया। नेमावर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मुनिसंघ सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र पहुंचा। मुनिसंघ के स्वागत के लिए नगर में अनेक स्थानों पर रंगोली बनाई गई और जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए।

- Install Android App -

आदिवासी चौराहे पर गौशाला समिति, बस स्टैंड पर पार्षदों के साथ नप अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजपाल राजावत सहित जैन समाज जनों ने अलग-अलग स्थानों पर मुनिश्री का पाद प्रक्षालन किया और आरती उतारी।

जिनालय में दर्शन करने के बाद प्रवचन हाल में खातेगांव, अजनास, नेमावर, संदलपुर, हरदा, खिड़किया, बानापुरा, सिवनी, खारदा सहित अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मुनिश्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके बाद सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र कमेटी के कार्याध्यक्ष सुरेश काला, महामंत्री सुरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष महेंद्र अजमेरा सहित अन्य पदाधिकारियों और समिति सदस्यों ने मुनिश्री का पाद-प्रक्षालन किया। ब्रम्हचारी भैयाओं ने मुनिश्री को शास्त्र भेंट किए। जिसके बाद गुरुभक्ति हुई। संचालन नरेंद्र चौधरी ने किया। पुनीत जैन ने बताया कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे से चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।