टिमरनी बिग न्यूज: ट्रेक्टर ट्राली से टकराया बाइक सवार युवक हुई मौत, देखे वीडियो कैमरे में कैद हुई घटना।
https://youtu.be/N09R3A6jpb8
टिमरनी। बीती रात टिमरनी से सोडलपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रेक्टर ट्राली और बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक प्रदीप पिता लक्ष्मी नारायण गुर्जर सुहागपुर उम्र 29 साल ने मौके पर हुई ही दम तोड़ दिया। घटना रात 10 बजे की की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वही आज सुबह टिमरनी अस्पताल में मृतक युवक के शव का पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौप दिया। इधर परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है। वही गांव में मातम छा गया।

