jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

टिमरनी में जिस गुंडे को किया था जिलाबदर, वह गुंडा शहर में खुलेआम घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा, अब खायेगा जेल की हवा

मकड़ाई समाचार टिमरनी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व एसडीओपी अनुभाग टिमरनी ,थाना प्रभारी सुशील पटेल थाना टिमरनी आदेशानुसार पुलिस टीम ने शनिवार को जिला बदर आरोपी दीपक मसीह पिता तयप्पा मसीह उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक 3 तिवारी मोहल्ला टिमरनी जिसका जिला बदर आदेश 23/08/2022 को जिला दंडाधिकारी महोदय हरदा द्वारा जिला हरदा एवम समीपवर्ती जिला बैतूल, नर्मदापुरम देवास ,खंडवा ,सीहोर की राजस्व सीमा से 6 माह के लिए निस्कासित किया था। जिसका आदेश आरोपी को तामिल कराया था।

- Install Android App -

उसके पश्चात भी आदेश का उलंघन कर टिमरनी शहर में दिखने की सूचना पर वार्ड क्रमांक 03 टिमरनी से आरोपी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय टिमरनी पेश किया गया है आरोपी दीपक मसीह का जेल वारंट बनने से जिला जेल हरदा दाखिल किया गया।
मुख्य भूमिका निरीक्षक सुशील पटेल ,सउनि हेरंभदास पांडे, सउनि राजेश रघुवंशी , प्रआर. राजेश गुर्जर,प्रआर. योगेश पटेल,आरक्षक महेंद्र रघुवंशी , आरक्षक मोहन मीना , आरक्षक अरविंद पहाड़े की रही।