jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: हर बूंद जरूरी – पोलियो से सुरक्षा का मजबूत कवच 28 जून 2026, रविवार को देश - विदेश की 15 अपडेट खबरें 28 जून 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की 15 अपडेट खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ भोपाल कोलार में स्कूल वैन पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया वार आज 28 जून 2026, रविवार को देश के मौसम पर अपडेट आज 28 जून 2026, रविवार - हरदा जिले का मौसम अपडेट छिंदवाड़ा में विकास के दावे फेल: पुल-सड़क नहीं, गर्भवती को खटिया पर नदी पार कराकर पहुंचाया अस्पताल अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, आदतन अतिक्रमणकारी सिविल जेल भेजा गया, एसडीएम विजय राय की कार्रवाई Big Breking News:   कटनी जंगल में तालाब में घोला जहर तड़प तड़प के चीतल-सांभर समेत 14 वन्य जीव मरे,... आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार

टिमरनी : लव जिहाद मामले में आरोपी द्वारा गुर्जर समाज का नाम जोड़कर समाज को बदनाम करने का दुस्साहस किया, दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही हो गुर्जर समाज में आक्रोश

मकड़ाई समाचार हरदा। गत दिवस गुर्जर समाज को समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी हुई कि किसी मुस्लिम युवक के द्वारा हिन्दू युवती को गुर्जर समाज का युवक राहुल गुर्जर बताकर मासूम युवती को प्रेम संबंध में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। एवं राज खुलने पर युवक का मुस्लिम होना पाया गया है। इस मामले में युवती ने सिराली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वही इस प्रकरण से गुर्जर समाज की छवि खराब हुई है। आज टिमरनी में भुआणा प्रांतीय गुर्जर समाज के पदाधिकारियों ने टिमरनी एसडीएम के नाम व थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपकर आरोपी युवक पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गुर्जर समाज के लोगो का कहना है कि ऐसे बदमाश युवक जो समाज के लिये कलंक है। इस आरोपी युवक के कृत्य से समाज का नाम बदनाम हुआ है समूचा गुर्जर समाज ऐसे कुत्सित प्रयासों का पुरजोर विरोध करता है एवं दोषी के विरूद्ध जो वर्तमान राज्य सरकार द्वारा इस तरह के अपराधों पर जो कार्यवाही की जा रही है। ऐसी कार्यवाही की पूरा गुर्जर समाज मांग करता है। ताकि भविष्य में किसी भी असामाजिक व्यक्ति के द्वारा किसी अन्य मासूम युवती के साथ दुराचार ना किया जावे ।ज्ञापन सौपते समय भुआणा प्रांतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों मौजूद थे।