jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

ट्रक से टकराया मैजिक वाहन, एक बच्‍ची समेत पांच की मौत

मिनी ट्रक में सवार लगभग दस लोगों में से छह गंभीर घायल हुए, जिन्हे एंबुलेंस से भोपाल भेजा गया

मकड़ाई समाचार रायसेन। भोपाल से मैजिक वाहन से उदयपुरा जा रहे चार युवकों की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में एक बच्ची की भी मौत हुई है, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। हादसा भोपाल मार्ग पर खरबई चौकी क्षेत्र में टेढिय़ा पुल के पास बुधवार-गुरुवार की रात लगभग 3 बजे हुआ है। जानकारी के अनुसार भोपाल से चार युवक मैजिक वाहन से सीलिंग पीओपी का काम करने उदयपुरा जा रहे थे। टेढिय़ा पुल के पास उनका वाहन सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा गया। टक्‍कर इतनी भीषण थी कि मैजिक में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिनी ट्रक में सवार लगभग दस लोगों में से छह गंभीर घायल हुए, जिन्हे एंबुलेंस से भोपाल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक 4 वर्षीय बालिका रायनी की मौत हो गई।

- Install Android App -

हादसे की जानकारी मिलते ही तहसीलदार अजय प्रताप पटेल और खरबई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए भोपाल भेजा गया। जबकि मृतकों के शव रायसेन जिला अस्पताल भिजवाए गए। सड़क पर फंसे दोनों वाहनो को अलग कर सड़क से हटाया गया। घटना की जानकारी मृतकों को परिजनों को दी गई। सुबह जिला अस्पताल में मृतकों के शवों का पीएम किया गया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हादसे में देवरी जिला सागर निवासी मैजिक चालक 35 वर्षीय धनराज, 36 वर्षीय अमित लोधी, 22 वर्षीय इमाम उद्दीन, 19 वर्षीय अरबाज की मौत हुई। जबकि मिनी ट्रक सवार 25 वर्षीय संजीम पुत्र शाहबर कुरैशी निवासी भोपाल, फूल बानो पत्नी गब्बर निवासी भोपाल सहित तीन अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि रात में वाहनों की तेज रफ्तार और वाहन चालक को नींद की झपकी आने के कारण उक्त हादसा हुआ।