jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

ट्रेनों में सामान्य टिकट शुरू कराने कांग्रेस ने विदिशा में किया प्रदर्शन, पुलिस से धक्का मुक्की, 100 से ज्यादा गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार विदिशा। ट्रेनों को बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को रेल भरो आंदोलन किया। स्थानीय विधायक शशांक भार्गव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर में रैली निकाली और स्टेशन पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्टेशन के अंदर जाने की कोशिश की जहां पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें अंदर जाने से रोक लिया। इस दौरान पुलिस बल और कांग्रेसी नेताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई लेकिन वे अंदर तक जाने में सफल नहीं हो सके। इस दौरान कांग्रेसियों ने बीच सड़क पर बैठकर ही रघुपति राघव राजा राम भजन गाया। इसके बाद पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया। इस बीच विधायक शशांक भार्गव ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब आदमी का ट्रेन से सफर करना बंद ही करा दिया है। आम आदमी के लिए रेल एक सेवा का माध्यम थी लेकिन केंद्र सरकार ने इसे धंधा बना दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रत्येक ट्रेन में सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएं। सामान्य श्रेणी में सफर करने के लिए आरक्षण की बाध्यता समाप्त कर टिकिट काउंटर से पहले की तरह सामान्य टिकिट सुविधा प्रारंभ की जाए। अपडाउन करने वाले यात्रियों के लिए सभी ट्रेनों में एमएसटी सुविधा हो। जो ट्रेनें बंद की गई है उन्हें फिर से शुरू किया जाए। प्रदर्शन में ब्लाक कांग्रेस प्रभारी जिनेश जैन टिंगी, असंगठित कामगार कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय कटारे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष वैभव भारद्वाज, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष गोंविद भार्गव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियंका किरार, दीवानसिंह किरार, आशा सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Install Android App -

स्टेशन के चारों और रहा पुलिस का पहरा

रेल भरो आंदोलन को लेकर स्टेशन के अंदर और बाहर तक पुलिस बल और आरपीएफ का कड़ा पहरा रहा। कांग्रेसी गांधी चौक नीमताल से रैली निकालते हुए स्टेशन तक पहुंचे थे। इस बीच जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। स्टेशन के अंदर आने वाले सभी छोटे बड़े रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे, इस बीच किसी भी यात्री के वाहन को अंदर तक नहीं जाने दिया गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू, एसडीएम गोपाल वर्मा, तहसीलदार सरोज अग्निवंशी, आरपीएफ चौकी प्रभारी मनीष पांडे सहित अधिकारी मौजूद थे।