jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

राष्ट्रपिता गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित

मकड़ाई समाचार हंडिया। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई एवं विद्यालयों में हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया,शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में विद्यार्थियों के हाथ धुलाई हेतु साबुन तथा पानी की विशेष रूप से व्यवस्था की गई थी।

- Install Android App -

शा.प्राथमिक शाला हीरापुर में शिक्षक श्री नेमीचंद विश्नोई ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य ही सबसे बडा धन हैं। स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता सर्वोपरि है। इसलिए बचपन से ही विद्यार्थियों को विभिन्न तरीको से स्वच्छता का संदेश दिया जाता है। भोजन के पहले व भोजन के बाद तथा शौच के बाद हर व्यक्ति को साबुन से हाथ अवश्य धोना चाहिए। श्री विश्नोई ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हम सब व्यक्तिगत स्वच्छता, घर की स्वच्छता, परिवेश की स्वच्छता, अपने विद्यालय की स्वच्छता तथा गांव की स्वच्छता को बनाये रखने हेतु श्रमदान करें। साथ ही लोगों को गंदगी नही करने के लिए जागरूक करे। ऐसा करके ही हम सब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ राष्ट्र के सपनों को साकार करने में अपना सहयोग दे सकेगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अखिलेश गुर्जर, पंच राजेश गुर्जर,जगदीश चौधरी, श्यामलाल गुर्जर शाला के शिक्षक नेमीचंद बिश्नोई, शिक्षिका श्रीमती रीता तिवारी एवं छात्र छात्राएं सभी सोशल डिस्टेंस में उपस्थित थे।