jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

हरदा : पर्यावरण के प्रति प्रेम को सार्थक करता नमो उपवन – मीणा

मकड़ाई समाचार हरदा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा और संकल्प कार्यक्रम अभियान के तहत 2 अक्टूबर गांधी जयंती एव लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नमो उपवन का लोकार्पण हुआ। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव को कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मना रहे हैं। उसी कड़ी में आज नमो उपवन का लोकार्पण कार्यक्रम किया गया। हरदा जिले के टिमरनी एवं खिरकिया में भी 71 वें जन्मदिवस पर 71 पौधों का पौधारोपण किया गया। एवं उपवन में बच्चों को खेलकूद की सामग्री से तैयार कर उस स्थान पर रहने वाले नागरिकों को समर्पित किया गया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने मोदी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार मोदी जी पूरे विश्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अभूतपूर्व मुहिम चला रहे हैं। और आने वाली चुनौतियों से बचने के लिए विशेषकर इस कोरोनावायरस के बाद जिस प्रकार ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई। उससे पर्यावरण के प्रति और अधिक लोगों का रुझान बढ़े उनकी इस प्रेरणा को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर उतारते हुए नमो उपवन के नाम से पौधा रोपण करते हुए इस सार्थक पहल को अपने अपने माध्यम से पूरा कर रहे हैं। संकल्प ले रहे हैं कि लगाए गए पौधों की देखभाल भी कम से कम 1 वर्ष तक कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी मिलकर करेंगे जिससे वह पौधा धीरे-धीरे बड़ा होकर वृक्ष बने।

कार्यक्रम के अवसर पर वार्ड क्रमांक 32 जय शक्ति कॉलोनी में रहने वाले सभी निवासी गण भाजपा के जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला ,जिला उपाध्यक्ष मनील शर्मा ,विधायक प्रतिनिधि उदय सिंह चौहान ,पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार सांखला, नगर पालिका के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा सहित मंडल के महामंत्री अजय शर्मा ,रामदेव हरे नवनीत पाराशर ,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं वार्ड के पार्षद विष्णु ठाकुर, दीपक मालवीय अशोक राठौर, मनोज महलवार, अनिल शर्मा ,लक्ष्मी नारायण पटेल, कुवर सिंह सानिया ,श्रवण जोशी, दिनेश मौर्य ,राजेश चौरसिया सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।