टिमरनी |थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है।रेल में चढ़ते उतरते समय बहुत ही सावधानी की आवश्यकता होती हैं जहां नजर हटी की दुर्घटना घटी ऐसा ही एक मामला टिमरनी का है। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया। हादसे में युवक का पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। यह हादसा रविवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर हुअा। रेलवे गेट के पास खड़े युवाओं ने घायल काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहंुचाया। डाॅ. केसरीप्रसाद ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डाॅ. प्रसाद ने बताया युवक का बायां पैर कट गया। युवक का नाम अजय पिता सुरेश यादव (28) निवासी भोपाल बताया। वह दादर अमृतसर ट्रेन से खंडवा जा रहा था।
ब्रेकिंग
