मकड़ाई समाचार हरदा। पुलिस द्वारा शराब माफिया के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिले में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सतत निगरानी रखे हुए हैं। पुलिस का मुखबिर तंत्र भी सक्रिय हैं शनिवार को पुलिस ने कोलीपुरा टप्पर के पास कसे हजारो रुपये की शराब जब्त की । पुलिस के बताए अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे इंदौर-बैतूल हाइवे पर ग्राम कोलीपुरा टप्पर के एक मकान पर कार्रवाई कर पुलिस ने अवैध रूप से रखी अंग्रेजी शराब जब्त की।
थाना प्रभारी सीएस सरियाम ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। इसके बाद कार्रवाई के लिए पुलिस टीम बनाई। टीम ने रात करीब दस बजे कोलीपुरा टप्पर के पास मकान में दबिश दी। आरोपी हरीश पिता जगन्नाथ आठनेरे (27) के घर से 3 पेटी अंग्रेजी शराब ब्लू चिप, 2 पेटी लाल मसाला देसी व दो प्लेन सफेद की पेटी मिली। सभी कुल 350 क्वार्टर शराब 63 लीटर जब्त की। जिसका बाजार मूल्य करीब 33 हजार 500 रुपए है। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी हरीश के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस द्वारा लगातार अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है।

