jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा, जिसमे 2 नाबालिग 1 युवक की दर्दनाक मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायसेन ।जिले के बरेली थाना क्षेत्र के कामतोन गांव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा जिसमें दबने से ट्रैक्टर पर सवार चालक सहित अन्य दो लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात कामतोंन गांव की पुलिया की है। मरने वालों में इनमें दो नाबालिग और एक 21 साल का युवक शामिल है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार रविवार को सेमरी खूबचंद निवासी 16 वर्षीय आकाश आदिवासी, 17 वर्षीय राहुल आदिवासी और 21 वर्षीय पवन आदिवासी ट्रैक्टर लेकर बरेली से सेमरी अपने घर वापस जा रहे थे। ट्रैक्टर में रोटावेटर भी लगा हुआ था। इसी दौरान देर रात ग्राम कामतोन के पास एक पुलिया के नीचे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी जिस वजह से ये हादसा हुआ। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बरेली अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आज तीनों शवों का पीएम करा रही है।

 सेमरी खूबचंद निवासी मृतक नाबालिग के पिता कल्याण सिंह आदिवासी के द्वारा ट्रैक्टर पलटने की सूचना थाना बरेली में दी गई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर उलटा पड़ा हुआ था और तीनों उसके नीचे दबे हुए थे, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फिलहाल हादसे की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।