jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

BIG News : उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन पर दिए बयान पर गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा भड़के, भाजपा नेताओ ने दी प्रतिक्रिया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन पर दिए बयान पर गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा आईएनडीआईए अलायंस पर निशाना साधा है। उन्‍होने कहा कि उदयनिधि स्टालिन को देश की जनता अनस्टॉल कर देगी।उदय निधि द्वारा सनातन संस्कृति पर किए विवादित बयान उचित नही है। अभी इस पूरे देश में सनातन सस्कृति मानने वालो की संख्या बहुत है और उदयनिधि ने उनका अपमान किया गया है।

यह है विवादित बयान – उदयनिधि स्टालिन ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में बोलते हुए कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें ही खत्म किया जाना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे खत्म करना होगा। खेल विकास मंत्री ने आगे कहा कि सनातन नाम संस्कृत का है। यह सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।

- Install Android App -

भाजपा उदयनिधि के बयान को लेकर कांग्रेस और डीएमके पर हमलावर है, इसी बीच मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने इस बयान को लेकर अलायंस पर निशाना साधा है।सनातन धर्म पर उंगली उठा रहे घमंडिया गठबंधन के सहयोगी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन को देश की जनता अनस्टॉल कर देगी। उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन के लोग सिर्फ सनातन धर्म के खिलाफ ही बोल सकते हैं, हिम्मत नहीं है कि किसी और धर्म के खिलाफ बोल दें।

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा

तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर तमिलनाडु से दिल्ली तक हंगामा मचा हैं,भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि स्टालिन I.N.D.I.A गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं और उनके बेटे सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से कर रहे हैं, उसे खत्म करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन को अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए वे लोग इकट्ठे हो कर गठबंधन बना रहे हैं या सनातन धर्म को खत्म करने लिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं? ये बयान दुर्भाग्यपूर्ण है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। क्या गठबंधन उनके बयान से सहमत है इसका जवाब INDIA गठबंधन को देना चाहिए