jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

डासिंग गर्ल के बाद जंपिंग बाय के करतब, वीडियो वायरल होते ही मच गया बवाल

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर में एक वायरल वीडियो पर फिर बवाल मच गया है। यह वीडियो भी रसोमा चौराहे का ही है जिसकी एक डांसिंग गर्ल के वायरल वीडियो के कारण प्रसिद्धि बढ़ गई है। इस मॉडल के डांस का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब जम्पिंग बॉय का वीडियो सामने आ गया है। पुलिस इस युवक की तलाश में भी जुट गई है।

तीन दिन पहले मॉडल श्रेया कालरा ने इसी रसोमा चौराहे पर कार की छत पर चढ़कर डांस किया था और इसका वीडियो बनाया था। इस डांस की वजह से ट्रैफिक रुका रहा जिसकी लोगों ने शिकायत भी की। मॉडल ने डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मामला सामने आने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए जिसपर पुलिस ने मॉडल के खिलाफ धारा 290 के तहत केस दर्ज कर लिया।

- Install Android App -

हालांकि मॉडल श्रेया कालरा ने बाद में सफाई दी कि उन्होंने सभी रूल्स फालो किए हैं। ट्रैफिक रूल्स फालो करने की जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। श्रेया के बाद इसी चौराहे पर करतब दिखाते एक युवक के वीडियो वायरल हुए। रसोमा चौराहे का लगातार दूसरा वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी सख्त कार्रवाई के मूड में आ गए हैं।

वायरल वीडियो में युवक रसोमा चौराहे पर खूब करतब दिखा रहा है, वाहनों के इर्द—गिर्द खुलेआम जम्पिंग कर रहा है। हवा में छलांग लगाने के मूव्स दिखा रहा है जिसके कारण इस दौरान ट्रैफिक रुका रहा। युवक का यह वीडियो गुरुवार को सामने आया। बीच चौराहे पर जम्पिंग करते हुए युवक की अब पुलिस तलाश कर रही है। उस पर कार्रवाई तय लग रही है।