jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया

मकड़ाई समाचार हरदा | आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस द्वारा जिला युवक कांग्रेस के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के साथियों ने स्थानीय नारायण टाकिज चौक पर चाय का ठेला लगा कर आमजनो में बेरोजगार वर्ग को निः शुल्क चाय पिलाकर बेरोजगारी दिवस मनाया | जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा किया था जो उनके अन्य वादों की तरह जुमला निकला |

- Install Android App -

पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर हैं प्रधानमंत्री हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रहे है |युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी अगर बेरोजगारों को रोजगार देकर अपना जन्मदिवस मनाते तो बेहतर रहता बेरोजगार युवावर्ग आज मोदी राज में महंगाई के कारण पकोड़े तक नहीं तल पा रहा है | इस अवसर पर पूर्व न पा अध्यक्ष हेमंत टाले, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द व्यास, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आमिर पटेल, राकेश सुरमा, सुरेन्द्र सराफ, इकबाल अहमद, सेवादल जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, आई सेल जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र शिंदे, सुरेन्द्र बिश्नोई, अजय राजपूत, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजू रिणवा, जिला महामंत्री राकेश बेनीवाल, युवा कांग्रेस जिला सचिव भूपेश बिश्नोई, जित्तू सिरोही, एन एस यु आई विधानसभा अध्यक्ष योगेश चौहान, शुभम सुरमा, मुजाहिद अली, आयुष दुबे, मुकेश यादव, गौरव सराठे, जित्तू बिश्नोइ, पिंकू जायसवाल, विनाय मालवीय सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस साथी उपस्थित रहे |