jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार : पत्रकार और उनकी मां की मौत, 5 जख्मी, इधर यात्री बस पलटने से 10 यात्री घायल

पुलिस ने लखनादौन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया

मकड़ाई समाचार सिवनी/रायसेन। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन तहसील में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार बेकाबू इनोवा कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें पुलिस ने लखनादौन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इधर रायसेन जिले में यात्री बस पलट गई। जिसमें 10 लोग घायल हो गए हैं। यात्री बस रायसेन से भोपाल जा रही थी।

- Install Android App -

हादसे में पत्रकार और उनकी मां की मौत

पुलिस ने बताया कि छिंदवाड़ा के परसिया निवासी परिवार बिहार से लौट रहा था। इनोवा गाड़ी में सवार होकर 7 लोग बिहार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनादौन के मिडवे मील के पास आज सुबह हादसा हो गया। बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पत्रकार पवन सिंह 45 वर्ष और उनकी मां वैजयंती सिंह 67 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। घटना में पांच लोग आनंद 41 वर्ष, अंकिता 32 साल, अभिनव 2 वर्ष, इशिका 10 वर्ष, सुनीता सिंह और ड्राइवर संजय यदुवंशी घायल हुए हैं। जिनका प्राथमिक इलाज लखनादौन स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

 

यात्री बस पलटने से 10 यात्री घायल

रायसेन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कचनारिया के पुल पर सुबह 8 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। यात्री बस MP 04 PA 2881 रायसेन से भोपाल जा रही थी। इसी दौरान दरगाह के पास कचनारिया के पुल पर टाटा मैजिक को बचाने के चक्कर में पलट गई। ड्राइवर की सावधानी से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 100 की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आवागमन के लिए नीचे का पुल शुरू किया। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। 10 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।