ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आप के भाग्य के सितारे हरदा: महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू की जयंती धूमधाम से मनाई । MP अजब है गजब है। मप्र पुलिस का नया कारनामा, मारपीट के मामले वर्षो पहले मृत व्यक्तियों को बनाया आरोप... हंडिया दस्तक अभियान का शुभारंभ:विधायक प्रतिनिधि तिवारी एवं बीएमओ डॉ. शैलजा ने बच्चों को पिलाई विटामि... दुर्घटना में जनहानि के प्रकरण में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए हरदा:कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट...

डॉक्टर की घटिया करतूत : अस्पताल की महिला कर्मचारी से पहले की छेड़छाड़, अब किया यह शर्मनाक काम, CCTV में कैद हुई तस्वीर

डॉक्टर ने महिला कर्मचारी के नाम अश्लील लेटर पूरे कैंपस में कई जगहों पर चिपका दिया

Noida News : एक डॉक्टर की घटिया करतूत सामने आई है। पहले अस्पताल की महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ किया। इसके बाद मन नहीं भरा तो महिला कर्मचारी के नाम अश्लील लेटर पूरे कैंपस में कई जगहों पर चिपका दिया। यहां तक नोटिस बोर्ड पर भी लेटर चिपका दिया। लेटर चिपकाते हुए डॉक्टर की तस्वीर CCTV में कैद हो गई। पीड़िता ने निदेशक और पुलिस से इसकी शिकायत की है।

- Install Android App -

मामला ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) का है। एक डॉक्टर ने एक महिला लैब टेक्नीशियन के बारे में अश्लील बातें लिखकर अस्पताल के नोटिस बोर्ड समेत 10 स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए। जब मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई तो डॉक्टर एडमिन की टेबल पर माफीनामा लिखकर रख आया। माफीनामा रखते समय डॉक्टर सीसीटीवी में कैद हो गया। महिलाकर्मी की शिकायत पर कासना थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना 3 नवंबर की है और मुकदमा 30 नवंबर को दर्ज हुआ है।

कासना थाने में पीड़ित महिला कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि वह जिम्स की लैब में नौकरी करती है। शिकायत में बताया कि जब वह 3 नवंबर जिम्स अस्पताल पहुंची तो स्टाफ ने जानकारी दी कि उसके नाम से अभद्र और अशोभनीय बातें लिखकर अस्पताल में दस स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। पीड़िता ने कहा कि इससे उसके सम्मान को ठेस पहुंची है। उसे मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी। पीड़िता ने इसको लेकर प्रबंधन को शिकायत दी। बाद में पुलिस से भी शिकायत की।