jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ढोलियावड़ चौराहे पर मां कृपा गारमेंटस व इलेक्ट्रानिक दुकान का शटर तोड़कर घुसे चोर

दिनेश अखाड़िया मकड़ाई समाचार झाबुआ। राणापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढोल्यावाड़ गांव में चौराहे पर ही एक माँ कृपा गारमेंट्स नाम से कपड़े की दुकान है। व उसी के पास एक इलेक्ट्रानिक वायर पंखे की दुकान हे दोनों दुकान व्यापारियों द्वारा किराए से ले रखी हैं। आज शाम दुकान मालिकों द्वारा दुकान बंद कर रात्री लगभग 8 बजे घर चले गए थे। जब सुबह 6 बजे इलेक्ट्रानिक दुकान दार दुकान पहुंचा तो उसने अपनी दुकान का ताला टूट जाना देखा अंदर जाने पर पता चला की कई सामांन बिखरा पढ़ा हुआ हे ठीक से देखने पर लगभग 35000 का सामान गायब होना पता चला।

- Install Android App -

वही पास की दुकान कृपा गारमेंट्स पर कपड़े की दुकान पर देखा गया तो वहा से लगभग 90000 के कपड़े चोरी हो चुके थे। इलेक्रानिक दुकानदार साल राधुशिंह जाती मोरी ग्राम छापरखंडा व कपड़ा व्यापारी धनशिंह पिता सेरसिंह निवासी छापरखड़ा दोनो ने रानापुर थाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना प्रभारी को आवेदन दिया है व जांच की मांग की है।

वहीं ग्रामीणों द्वारा कई सवाल खड़े हो रहे हैं चौराहे पर सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हे लेकिन बंद हालत हे उसे चालू क्यू नही किया जा रहा हे व ढोल्यावाढ में चौकी स्थित हैं। लेकिन कोई भी पुलिस महकमे का व्यक्ति यहां क्यों नहीं।