ब्रेकिंग
हरदा: महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू की जयंती धूमधाम से मनाई । MP अजब है गजब है। मप्र पुलिस का नया कारनामा, मारपीट के मामले वर्षो पहले मृत व्यक्तियों को बनाया आरोप... हंडिया दस्तक अभियान का शुभारंभ:विधायक प्रतिनिधि तिवारी एवं बीएमओ डॉ. शैलजा ने बच्चों को पिलाई विटामि... दुर्घटना में जनहानि के प्रकरण में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए हरदा:कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करने पर पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस, हरियाणा में रोका

Tajinder Pal Bagga : दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच तनाव की स्थिति है। इस बार कारण बने हैं दिल्ली में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंग बग्गा। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस आज सुबह Tajinder Pal Bagga के दिल्ली स्थित घर पर पहुंंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भाजपा का आरोप है कि बिना गिरफ्तारी वारंट के बग्गा को उठाया गया है। ताजा खबर यह है कि पंजाब पुलिस जब Tajinder Pal Bagga को लेकर जा रही थी, तब हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने रोक लिया है। वहीं दिल्ली में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। इस तरह यह पूरा मामला अब आम आदमी बनाम भाजपा से होते हुए पंजाब बनाम हरियाणा भी हो गया है।

भाजपा का आरोप है कि पंजाब पुलिस ने Tajinder Pal Bagga का अपहरण किया है। यही नहीं, बग्गा के पिता के साथ मारपीट की गई। उनके फोन छीन लिया गया। पंजाब पुलिस ने Tajinder Pal Bagga और उनके परिवार के साथ बदसलूकी की। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

पंजाब पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, आज सुबह कानून की उचित प्रक्रिया के बाद, तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। उसे यहां लाया जा रहा है और कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएएस नगर पुलिस की एसआईटी आगे की जांच कर रही है।

- Install Android App -

Tajinder Pal Bagga की गिरफ्तारी के पीछे अरविंद केजरीवाल

Tajinder Pal Bagga की गिरफ्तारी के पीछे उनका अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिया गया बयान है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कथिततौर पर अरविंद केजरीवाल को जान की धमकी दी थी। इस पर उनके खिलाफ 1 अप्रैल 2022 को एफआईआर दर्ज की गई थी। बग्गा पर भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया गया था। कश्मीर फाइल्स के खिलाफ केजरीवाल के बयान के बाद भी बग्गा ने अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Tajinder Pal Bagga की गिरफ्तारी के बाद बयानबाजी तेज

  • आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बलियान ने सबसे पहले ट्वीट किया, ‘लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेतातजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी।
  • भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने लिखा, तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता। एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों? तजिंदर बग्गा के बूढ़े पिताजी के साथ भी मार पीट की गई। उनके मुंह पर पंच मारा गया। ये पुलिस की वर्दी में गुंडे भेजे गए हैं क्या? ये गिरफ्तारी हैं या अपहरण ?