jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

तलाकशुदा क्लासमेंट से दोस्ती कर घर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेेल

मकड़ाई समाचार भिलाई। आर्क्रेस्ट्रा की एक गायिका को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करने वाले आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता अपने पति से अलग रहती

पुलिस ने बताया कि पारिजात ब्लाक तालपुरी कालोनी निवासी 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर अवधपुरी रिसाली निवासी रमेश श्रीवास्तव (53) के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। पीड़िता और आरोपित दोनों तलाकशुदा हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। छह साल पहले सभी भूतपूर्व छात्रों का मैत्री गार्डन में मिलन समारोह हुआ था। वहीं पर पीड़िता और आरोपित की मुलाकात हुई थी। पीड़िता अपने पति से अलग रहती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपित ने उसे उससे नजदीकियां बढ़ाई।

- Install Android App -

झांसा देकर किया दैहिक शोषण

इसके बाद 10 मई 2019 की रात को आरोपित पीड़िता को अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।इसके बाद आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण शुरू कर दिया। पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपित ने 25 फरवरी को उसे राधिका नगर के शनि मंदिर ले गया, लेकिन वहां उससे शादी न कर उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने उससे मिलकर उसे समझाने की कोशिश की तो आरोपित ने शादी करने से इन्कार कर दिया।