jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

भोपाल पहुंची महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, धर्म-धम्म सम्मेलन का करेंगी शुभारंभ

मकड़ाई समाचार भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत मंत्रियों ने स्वागत किया। राष्‍ट्रपति मुर्मू कार्यक्रम स्‍थल के लिए रवाना हो गईं।

- Install Android App -

राष्ट्रपति 7वां धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह भी शामिल होंगे।‘नए युग में मानववाद का सिद्धांत” विषय पर राष्ट्रपति की मौजूदगी में सम्मेलन आयोजित है। भारत, भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया और नेपाल के संस्कृति मंत्री भाग लेंगे। सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल होंगे।

भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया,मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सम्मेलन की सहभागिता रहेगी। धर्म-धम्म सम्मेलन 3 से 5 मार्च तक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में चलेगा।