jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

तवा डैम के 5 गेट खोले, नर्मदा का जलस्तर बड़ा, निचले हिस्सों में अलर्ट जारी

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। होशंगाबाद समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। होशंगाबाद, पचमढ़ी और बैतूल क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। इसका असर हुआ कि 3 माह बाद सीजन में पहली बार तवा डैम के 5 गेट 5 फीट तक बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे खोले गए। इनसे 44 हजार 65 क्यूसेक पानी छोड़ा जा है। इसकी वजह से नर्मदा का जलस्तर बढ़ने लगा है। तवा डैम का जलस्तर सीजन में पहली बार अधिकतम जलस्तर 1166 फीट के करीब पहुंचा है। पिछले साल से 24 दिन देरी से बुधवार को डैम के 5 गेट खोले गए। डैम में 13 गेट हैं।

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण मध्यप्रदेश के कई जिलों में मंगलवार पूरी रात बारिश हुई। कैंचमेंट क्षेत्र बैतूल और पचमढ़ी क्षेत्रों में अच्छी बारिश की वजह से तवा डैम में जलस्तर बढ़ा। इससे तवा डैम के खोले गए है। पिछले साल 22 अगस्त को पहली बार तवा बांध के 5 गेट खोले गए थे। इस बार 24 दिन से 15 सितंबर बुधवार को गेट खोले गए। इधर तवा का पानी आने से होशंगाबाद में नर्मदा का जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। नर्मदा नदी का जलस्तर 937 फीट पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 31 फीट नीचे है।

- Install Android App -

अलर्ट… डैम के निचले क्षेत्र में न जाएं
तवा डैम में जलस्तर की बढ़ोतरी को देखते हुए तवा बांध परियोजना विभाग ने 6 दिन पहले ही अलर्ट जारी किया था। कार्यपालन यंत्री आईडी कुमरे ने कहा सभी जगह बारिश हो रही है। मंगलवार रात को होशंगाबाद समेत डैम के कैचमेंट एरिये पचमढ़ी और बैतूल में भी अधिक बारिश हुई। जिससे तवा डैम का जलस्तर 1166 फीट के अधिकतम लेवल के करीब पहुंच गया। साढ़े 5 बजे 5 गेटों को 5 फीट तक खोले गए।

बारना और बरगी डैमों की यह है स्थिति :

  • बारना डैम: बारना डैम में जलस्तर में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। 6 दिन में केवल सवा फीट बढ़ा है। 10 सितंबर को जलस्तर 1137 फीट था। 15 सितंबर को 1138 फीट हो गया। दो दिन से बढ़ोतरी हो रही। 13 सितंबर को 1127 फीट था, बुधवार को पानी बढ़ा। कैचमेंट एरिए में कम बारिश की वजह से यह स्थिति बनी है।
  • बरगी डैम: नर्मदा के उद्गम क्षेत्र व बरगी डैम के ऊपरी क्षेत्र में बारिश कम हो रही। इस वजह से धीमी गति से बरगी का जलस्तर बढ़ रहा। 5 दिन में लगभग दो फीट डैम में पानी बढ़ा है। मंगलवार को सुबह 1382 फीट जलस्तर से था। बुधवार सुबह तक एक फीट बढ़कर 1383 हो गया है। बरगी डैम से एक बार भी पानी नहीं छोड़ा गया है।
  • नर्मदा नदी (सेठानी घाट): होशंगाबाद में नर्मदा नदी में तेजी से पानी बढ़ रहा है। पिछले 2 दिन में आधे फीट पानी की बढ़ोतरी हुई। 937 फीट जलस्तर पहुंच गया। नर्मदा में जलस्तर बढ़ने से एक फीट ऊंची लहरें उठ रही है। नर्मदा खतरे का निशान 967 फीट है।