jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

तांत्रिक ने बताई पुनर्जन्म की अजब थ्योरी, कहा- करो ये काम तो घर आएगी दिवंगत ससुर की आत्मा

मकड़ाई समाचार इंदौर : विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति मुरादनगर ब्लाक के पंचायत सचिव समेत ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमले व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने ससुरालियों के साथ मिलकर उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत तीन आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से थाना धामपुर बिजनौर की रहने वाली शोभा चौहान ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि वह यूपी पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में नोएडा में एलआइयू विभाग में तैनात हैं। उनकी शादी संजयनगर सेक्टर-23 निवासी हर्ष राघव के साथ हुई थी। हर्ष राघव मुरादनगर ब्लाक में पंचायत सचिव है। शोभा का कहना है कि शादी में स्वजन ने 26 लाख रुपये खर्च किए थे। ससुराल पक्ष इससे खुश नहीं था और 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इसको लेकर उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।

- Install Android App -

आरोप है कि ससुराल पक्ष एक तांत्रिक के संपर्क में है। तांत्रिक ने उनसे कहा कि वह उसका ताबीज पहनेंगी और तंत्र-मंत्र में सहयोग करेंगीं तो उनके दिवंगत ससुर की आत्मा घर में जन्म लेगी। उन्होंने इन्कार किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। एक दिन नशे में पति ने अपनी मां व बहन के साथ मिलकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद वह नोएडा में किराये पर रहने लगीं। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि आरोपित पति, सास व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है