jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

तीसरे दिन भी देर रात तक जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी, लंबे समय से कर रहे थे व्यापारी जीएसटी की चोरी

लाखों की जीएसटी चोरी का मामला हो सकता हैं उजागर

- Install Android App -

केके यदुवंशी सिवनी मालवा। शहर में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी रही जिससे व्यापारियों में हड़कंप नजर आ रहा है कई व्यापारियों ने डर के मारे अपनी दुकानें बंद कर रखी है लंबे समय से जीएसटी की चोरी कर रहे व्यापारियों के यहां पर 3 दिन से जीएसटी विभाग कार्रवाई कर रहा है अभी जीएसटी विभाग ने पत्रकारों से कहा कि पूरी कार्रवाई होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी अभी कार्रवाई जारी है देर रात तक कार्रवाई के बाद जीएसटी विभाग के द्वारा दुकान पर सील लगाई जाती है और सुबह सील खोलकर फिर से जांच की जाती है जीएसटी टीम की दबिश के मामले में जीएसटी टीम लगातार तीसरे दिन भी जांच कर रही है जीएसटी टीम की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। इस टीम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

जिसके चलते दुकान संचालकों पर हड़कंप मचा हुआ है। टीम जीएसटी से जुड़ी जानकारी एकत्रित कर दस्तावेज खंगाल रही है। जीएसटी टीम की इस कार्रवाई के बाद संचालको में हड़कंप मचा हुआ है और इस चिंता में डूबे है कि अगला नंबर उनका तो नही।उल्लेखनीय है कि दुकान संचालकों लाखों रुपए की खरीदी कर उसका विक्रय करते हैं। उनके द्वारा इसका कोई टैक्स जमा नहीं किया जाता है। जिससे शासन को करोड़ों का नुकसान होता है जबकि उपभोक्ताओं से टैक्स वसूला जाता है। इस तरह से संचालकों द्वारा टैक्स की चोरी की जा रही है।