ब्रेकिंग
ब्रिटेन की धरती पर मोदी, स्वागत में उमड़े लोग धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, संपत्ति होगी जब्त नए उपराष्ट्रपति की दौड़ में थावरचंद गहलोत और ओम माथुर सबसे आगे हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से 345 सड़कें बंद, 137 की मौत फिर भारत आएंगे चीनी नागरिक! 5 साल बाद जारी होने लगा टूरिस्ट वीजा जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई से सीजेआई गवई ने खुद को किया अलग धनखड़ के इस्तीफे पर बोले खड़गे- हमें लगता है दाल में कुछ काला है मध्य प्रदेश में तन्वी द ग्रेट टैक्स फ्री हुई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण

तेलंगाना चुनावः कांग्रेस ने जारी की 65 उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस ने सात दिसम्बर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों वाली अपनी पहली सूची सोमवार रात में जारी की। इसके अनुसार प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एन. उत्तम कुमार रेड्डी हुजुरनगर विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे।

- Install Android App -

सूची कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की एक लंबी बैठक के बाद जारी की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता मौजूद थे। कांग्रेस इस दक्षिणी राज्य में के. चंद्रशेखर राव नीत टीआरएस सरकार को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रही है। सूची सीईसी महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा देर रात जारी की गई। कांग्रेस चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा के साथ विभिन्न सीटों पर एक चुनावी समझौते के लिए प्रयासरत है।

तेदेपा केंद्र में सत्तारूढ़ राजग की एक सहयोगी पार्टी थी लेकिन आंध्र प्रदेश को केंद्र द्वारा विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के मुद्दे पर गठबंधन से अलग हो गई थी। नायडू अब विभिन्न विपक्षी नेताओं से मुलाकात करके भाजपा को हराने के लिए विभिन्न दलों वाले एक संयुक्त मोर्चे का हिस्सा बनने की अपील कर रहे हैं।