jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

तेल कंपनियों का सितम जारी, फिर अस्‍सी पैसे से ज्‍यादा बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए भोपाल में आज क्‍या है कीमत

मकड़ाई समाचार मुरैना। मुरैना से करीब 10 किमी दूर सिकरौदा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात को बदमाशों ने शक्कर से भरी मालगाड़ी के डिब्बे को काटा और शक्कर की बोरियां चुरा ली। हालांकि मौके पर गश्त करते पहुंचे आरपीएफ जवानों आैर शक्कर चुराने वाले बदमाशों के बीच में फायरिंग भी हुई। जिसमें एक बदमाश के घायल होने की सूचना है। सिकरौदा स्टेशन के पास नहर, खेतों में शक्कर की बोरियां बिखरी हुई पड़ी थी। रेलवे व आरपीएफ के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

घटनाक्रम के मुताबिक मुरैना स्टेशन व चंबल नदी के बीच में सिकरौदा स्टेशन पर एक शक्कर की बोरियों से भरी एक मालगाड़ी मंगलवार रात को रुकी थी। इस मालगाड़ी की बोगियों को बदमाशों ने काट दिया और उसमें से शक्कर की बोरियां चुराने लगे। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया। अपने आप को घिरा देख बदमाशों ने आरपीएफ के जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। आरपीएफ जवानों ने बदमाश को दबोच लिया है।

- Install Android App -

मालगाड़ी की बोगी काटकर शक्कर चुराने की चुराने की सूचना मिलते ही रेलवे व आरपीएफ के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। वे मामले की जांच कर रहे हैं और पकड़े गए बदमाशों से उसके साथियों के बारे में पता कर रहे हैं। हालांकि सूचना मिलने के बाद लोकल पुलिस भी बदमाशाें की तलाश में सक्रिय हो गई है। अफसरों को उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

खेतों व नहरों के पास बिखरी थी शक्कर की बोरिया: रेलवे स्टेशन के आसपास खेतों और नहर किनारे के ऊपर खाबड़ रास्तों पर शक्कर की बोरियां बिखरी मिली है। आरपीएफ की टीम बोरियों को इकट्ठा करने में जुटी है।