jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

तेल कंपनियों का सितम जारी, फिर अस्‍सी पैसे से ज्‍यादा बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए भोपाल में आज क्‍या है कीमत

मकड़ाई समाचार भोपाल। पेट्रोल व डीजल के दाम दिन दूने, रात चौगुने बढ़ रहे हैं। बुधवार पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर 80 पैसे से ज्‍यादा का इजाफा हो गया। इसके चलते भोपाल में पेट्रोल का भाव 87 पैसे चढ़कर 118.12 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। वहीं डीजल के दाम भी 82 पैसे उछलकर 101.14 रुपये प्रति लीटर हो गए। सुबह छह बजे से ये बढ़े हुए दाम प्रभावी हो गए। मंगलवार को ही डीजल ने 100 रुपये का आंकड़ा पार किया था।

बीते 16 दिनों में यह 14 बार है, जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाए हैं। वहीं 11 बार भाव में 80 पैसे से ज्‍यादा की वृद्धि हुई है। इसका असर यह है कि इन सोलह दिनों में पेट्रोल 10.78 रुपये और डीजल 10.18 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। इससे पहले तकरीबन साढ़े चार महीने तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्‍थिर रहे थे। पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढोतरी हो रही है।

भोपाल पेट्रोल-डीजल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार प्रभावित चल रहा है, इसलिए 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। युद्ध विराम होने से अंतराराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता आएगी, तभी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दामों से राहत मिलेगी।

ऐसे बढ़े भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम

21 मार्च : पेट्रोल-107.34 पैसे, डीजल-90.96

22 मार्च : पेट्रोल-108.11, डीजल-91.70

23 मार्च : पेट्रोल-108.98, डीजल-92.52

24 मार्च : पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई

25 मार्च : पेट्रोल-109.83,डीजल-93.33

- Install Android App -

26 मार्च : पेट्रोल-110.7, डीजल-94.14

27 मार्च : पेट्रोल-111.24,डीजल-94.71

28 मार्च : पेट्रोल-111.57, डीजल-95.07

29 मार्च : पेट्रोल-112.44,डीजल-95.79

30 मार्च : पेट्रोल-113.32,डीजल-96.61

अभी ये दिखा असर

श्री भोपाल ट्रांसपेार्ट एसोसिएशन के प्रमुख सोनू मालपानी ने बताया कि मांग व सप्लाई पर भाड़ा तय होता है। डीजल के दाम बढ़ने से 15 प्रतिशत तक भाड़ा बढ़ा दिया है। शहर में 1600 ट्रक हैं। वहीं लोडिंग वाहनों की संख्या पांच हजार है, जो अलग-अलग वस्तुएं तय स्थान पर पहुंचाने के लिए भाड़ा लेते हैं।

बढ़ेगी महंगाई

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने से उद्योगों में ट्रांसफार्मर, टरबाइन, जनरेटर, इंजनों में लगने वाले उपकरणों का कच्चा माल मंगाना महंगा हो जाएगा। अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है। वहीं कपड़ा व्यवसायी दीपक वाधवानी कहते हैं ट्रक व लोडिंग वाहन 15 प्रतिशत तक अधिक भाड़ा लेने हैं। जब हमें महंगा कपड़ा पड़ेगा तो लोगों तक महंगे ही कपड़े उपलब्ध करा पाएंगे। इसी तरह बर्तन, किराना, सब्जी, फल सहित अन्य सामग्री भाड़ा बढ़ने से महंगी होंगी।