jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

MP NEWS : दबंगों ने अजा वर्ग के दूल्‍हे को घोडे पर देख की पत्थरबाजी ,पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई

चौरई गांव में सोमवार देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक  की राछ ( बारात ) गांव में निकल रही थी। जब दूल्हा घोड़े पर सवार होकर निकला तो वहां मौजूद दबंगों ने दूल्हे और घोड़े पर पत्थर फेंकना चालू कर दिए। जिससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर | मप्र के कई जिलों में आज भी सवर्ण मानसिकता बरकरार हैं जो छोटे गरीब परिवारों की खुशियां बर्दाश्त नही कर पा रहे है।गरीब अनुसूचित जाति / जनजाति के परिवारों के शादी ब्याह के कार्यक्रम में ये लोग अडंगा लगाते है। इनके घरों के सामने से वाहन हो तो भी पैदल निकले ,जूते चप्पल हाथ में लेकर निकले,दूल्हा घोडे़ पर सवार होकर बारात न निकाले हैं ऐसेे ही अपमानजक घटनाएं शोषित वर्ग सहता आया है और आज भी सह रहा है।

दूल्हे की बारात पर दबंगो ने पत्थर फेेंके

- Install Android App -

छतरपुर के चौरई गांव में सोमवार देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक  राछ गांव में निकल रही थी। अजा वर्ग के दूल्हे की बारात निकल रही थी उस पर दबंगो ने पत्थर फेेंके जिसमें कई लोग घायल हो गए ।घटना को लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बड़ा मलहरा एसडीओपी सहित थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचे।पुलिस की उपस्थिति में बमुश्किल बारात निकाली गई।इस दौरान भी पत्थरबाजी होती रही|

 हम कार्रवाई करेंगे – एसडीओपी

पुलिस अधिकारियों ने दूल्हे से कहा कि आप जहां से चाहे अपनी राछ निकाल सकते हैं। आपको कोई नहीं रोक पाएगा जोर रोकेगा उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। गांव में भारी पुलिस बल तैनात हुआ। उसके बाद दलित घोड़ी पर चढ़ा, लेकिन पुलिस के सामने भी गांव के दबंग पत्थर फेंकते रहे। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने दबंगों को वहां से हटाया। मौके पर बड़ा मलहरा एसडीओपी शशांक जैन मौजूद रहे। आपको बता दें बुंदेलखंड में इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं और फिर ऊंच-नीच का यह मामला सामने आ गया है। घटना में कुछ लोगों के यहां पर पत्थर लगने की चोटें भी आई हैं। मंगलवार को भी गांव में तनाव की स्थिति बनी रही जहां पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

पं धीरेंद्र शास्त्री का स्वप्न अखंड हिंदू राष्ट्र का
छतरपुर जिले के गढ़ा गांव के पं धीरेंद्र शास्त्री का जलवा आज पूरी दुनिया मे बरकरार है। जो भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे है वहीं उनके ही जिले के दबंग हिंदू समाज के शोषित वर्ग के साथ इस प्रकार की ओछी हरकत कर रहे है। यह कैसे विरोधाभास हैं इस बात से तो यह लगता है कि भारत अगर हिंदू राष्ट्र बन भी गया तो अजा अजजा वर्ग की स्थिति वही गुलामी वाली हो जायेगी।