jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

दहेज के लिए नाराज पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और छोटी बहन के साथ छेड़खानी

मकड़ाई समाचार पटना। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना के एक गांव में पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर पति ने अपनी पत्नी के गुप्तांग को सिगरेट से दाग दिया। यही नहीं जब इससे भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने बीयर की बोतल भी गुप्तांग में घुसेड़ दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी मो. इश्तेयाक से हुई थी। एक चार साल का बेटा भी है। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में पति, ससुर, जेठ व सास उससे दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये दहेज की मांग की करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर उसके पति व जेठ उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।

- Install Android App -

नाजुक अंगों को सिगरेट से जला दिया। इससे भी उसका दिल नही भरा तो उसने बीयर की बोतल गुप्तांग में घुसा दिया। नाबालिग छोटी बहन जब बचाने आई तो पति, जेठ व ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान वह दर्द से कराहती रही, परंतु ससुराल के किसी भी सदस्य से उसकी मदद नहीं की।

पीडिता ने पति, ससुर व जेठ पर छोटी बहन के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया हैं। इस संबंध में उसने विशेष पाक्सो कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। इस परिवाद की सुनवाई के बाद विशेष पाक्सो कोर्ट के न्यायाधीश दीपक कुमार ने थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।