jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: हर बूंद जरूरी – पोलियो से सुरक्षा का मजबूत कवच 28 जून 2026, रविवार को देश - विदेश की 15 अपडेट खबरें 28 जून 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की 15 अपडेट खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ भोपाल कोलार में स्कूल वैन पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया वार आज 28 जून 2026, रविवार को देश के मौसम पर अपडेट आज 28 जून 2026, रविवार - हरदा जिले का मौसम अपडेट छिंदवाड़ा में विकास के दावे फेल: पुल-सड़क नहीं, गर्भवती को खटिया पर नदी पार कराकर पहुंचाया अस्पताल अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, आदतन अतिक्रमणकारी सिविल जेल भेजा गया, एसडीएम विजय राय की कार्रवाई Big Breking News:   कटनी जंगल में तालाब में घोला जहर तड़प तड़प के चीतल-सांभर समेत 14 वन्य जीव मरे,... आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार

युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नवजात को तालाब में फेंका, बिना शादी के बन गई थी मां; 17 दिन बाद दोनों गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार चनामुर्रा। छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में अवैध संबंधों को छिपाने के लिए 23 साल की युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 2 दिन के नवजात को मार डाला। बच्चे को जिंदा ही तालाब में फेंक दिया। यहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 17 दिन बाद मामले का खुलासा कर शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला विश्रमापुरी थाना क्षेत्र का है।

मौके पर SDOP सहित जवान पहुंचे थे, जिन्होंने नवजात को पानी से बाहर निकाला था।

- Install Android App -

युवक-युवती दोनों विश्रामपुरी के रहने वाले हैं। युवती का अजय दास (30) के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच वह गभर्वती हो गई। उसने छिपते-छिपाते 10 अगस्त को एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद 11-12 अगस्त की रात हल्बापारा के तालाब में फेंक दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि, उसे डर था कि शादी से पहले वह मां बनी है, कहीं इसका राज न खुल जाए।

नहाने गए ग्रामीणों ने तैरती देखी थी लाश, पुलिस को दी थी जानकारी
हल्बापारा के ग्रामीण 12 अगस्त की सुबह जब तालाब में नहाने गए थे। उस दौरान उन्होंने नवजात की लाश पानी में तैरते हुए देखी। इसकी सूचना SDOP भूपत सिंह को दी गई। मौके पर SDOP सहित जवान पहुंचे थे। इन्होंने नवजात को पानी से बाहर निकाला।