jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ... छिंदवाड़ा की राजनीति में हलचल: जैतपुर में लगे कमलनाथ के 'लापता' पोस्टर, BJP-कांग्रेस में बयानबाजी ते... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज 29 जून 2026, सोमवार को मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढे़ विश्व की प्रमुख खबरें 29 जून 2026, सोमवार को भारत में सोना-चांदी के ताजा भाव आज भोपाल-इंदौर सब्जी मंडी में सब्जियो के ताजा भाव 29 जून 2026, सोमवार को हरदा की अपडेट खास खबरें Big breaking news : नोएडा सेक्टर-119 की अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में AC ब्लास्ट से आग...

बेरोजगारी से जूझ रहे बेंड कलाकारों को आर्थिक मदद देंगे- विधायक सचिन बिरला

सुनील पटल्या बेड़िया। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के बेंड एकता संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सचिन बिरला से शनिवार को उनके गृह ग्राम डुडगांव में भेंट कर आर्थिक सहायता की मांग की। विधायक बिरला ने बेंड कलाकारों कीउ व्यथा को गंभीरतापूर्वक सुना और क्षेत्र के प्रत्येक पंजीकृत बेंड को 15-15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक बिरला को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण गत दो वर्षों से बेंड बजाने वाले कलाकारों को काम नहीं मिला है। इस कारण बेंड कलाकार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और उनके लिए घर चलाना अत्यंत कठिन हो गया है। कोरोना महामारी के कारण शादी-ब्याह और अन्य धार्मिक व सामाजिक कार्यों पर प्रतिबंध लगा है। इस कारण दो वर्षों से बेंड कलाकारों को काम नहीं मिला है। क्षेत्र में लगभग 35 पंजीकृत बेंड हैं।  प्रतिनिधिमंडल ने विधायक बिरला से आर्थिक सहायता की मांग की। बिरला ने प्रत्येक बेंड को 15-15 हजार रुपए देने की घोषणा की। प्रतिनिधिमंडल में बड़वाह, सनावद, बेड़िया, मोराल्ला, आली-टोकसर, बासवा, गवल, मर्दाना, डुडगांव, टॉकलाय आदि ग्रामों के बेंड मास्टर शामिल थे। बेंड एकता संगठन खरगोन के जिलाध्यक्ष इरशाद अली, बेंड मास्टर रामलाल सिटोले, संजय भालसे, दिलशाद अली, मंगत्या महेश्वरे, फूलचंद कनाड़े, कमल वर्मा, जगदीश कनाड़े आदि ने विधायक बिरला के प्रति आभार व्यक्त किया।