ब्रेकिंग
हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा...

दिग्विजय का बड़ा आरोप- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बंगले के लिए हड़पी जा रही गरीबों की जमीन

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। शनिवार को शहर आए दिग्विजय ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की आड़ लेकर भाजपा नेता गरीबों की जमीन हड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना जिले में भाजपा के नेता की ऐसी कारगुजारी सामने आई है।

दिग्विजय सिंह का यह भी कहना था कि इस मामले में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए भी समय मांगा था, वह अभी तक नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पन्ना जिले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का एक खास आदमी है, जो गरीबों की जमीन हड़प रहा है। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष ने उसके बेटे अंकुर त्रिवेदी को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाया है।

- Install Android App -

सिंह ने बताया कि पन्ना शहर से लगे रानीपुर गांव की 18 एकड़ जमीन पर अंकुर त्रिवेदी ने कब्जा किया और फिर गांव मे रहने वालों को डरा धमकाकर भगा दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने गरीबों को गांव से निकलवाकर रजिस्ट्री अपने नौकर के नाम करवा दी। बता दिया कि जमीन 90 लाख में खरीदी है। जांच पन्ना एसडीएम शेर सिंह मीणा ने की, तो सामने आया कि यह जमीन गरीबों की है।

उन्होंने स्टे लगा दिया पर बाद में उनका तबादला कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि गरीबों की जमीन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारा खुजराहो सांसद वीडी शर्मा के लिए बंगला बनवाने की तैयारी चल रही है। पन्ना से जबलपुर आकर पीडि़तों ने भी अपनी व्यथा मीडिया के सामने रखी। एक पीडि़त हीरा बाई कोल ने बताया कि कैसे उसकी जमीन पर भाजपा नेता अंकुर त्रिवेदी और उसके पिता ने कब्जा कर लिया है।

महिला ने बताया कि रानीपुर ग्राम में जिस जगह कभी गांव बसा था, अब उसे वीरान बना दिया गया है। पत्रकार वार्ता ने दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए कई नेताओं को अनुचित ऑफर दिए गए थे. कई आदिवासी विधायकों को भाजपा ने सरकार बनाने के लिए करोड़ों रुपए ऑफर दिया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।