ब्रेकिंग
6 दिनों से समर्थन मूल्य मूंग खरीदी केंद्रों में वारदान नहीं समय सीमा बढ़ाई जाएं , सभी किसानो का मूंग... हरदा विधायक डॉक्टर दोगने ने मगरधा-रतनपुर माचक नदी पुल सहित अधूरी सड़क , समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी स... हरदा: शिक्षा विभाग की लापरवाही सरकारी स्कूल की छत गिरी, बड़ा हादसा टला देखे वीडियो! हरदा: जनसुनवाई पहुंचा प्रेम विवाह करने वाला प्रेमी जोड़ा, सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती बोली जीजा दे ... हिमाचल में बादल फटा, 3 की मौत: दिल्ली में भारी बारिश, लबालब पानी से भरीं सड़कें देवघर में भीषण सड़क हादसा, 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत भारत बना एशिया का प्राइवेट जेट हब: हर महीने 2,400 से अधिक उड़ानें 22 अप्रैल से 17 जून तक ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत नहीं हुई - विदेश मंत्री एस जयशंकर अमरनाथ यात्रा में अब तक 3.77 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शन किये 1 अगस्त से लागू होंगे यूपीआई के नए नियम

दिग्विजय बोले- ‘MP में BJP नेताओं की संपत्ति की जांच करवाएगी कमलनाथ सरकार’

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार अब भाजपा नेताओं की सम्प​ति की जांच करवाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के नेताओं की संपत्ति की जांच जल्द कराने की पुष्टि की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए ​दिग्विजय ने कहा कि ‘वे विपक्ष में अपने रोल को पचा नहीं पा रहे हैं।’
‘बीते 15 साल से BJP नेताओं में खूब माल कमाया है। अपार सम्पति के मालिक बने हैं। इसलिए संपत्ति की जांच कराई जाएगी। इसके लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा तक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनकी भी अपार संपत्ति का ब्योरा जल्द ही लिया जाएगा। वहीं कर्नाटक और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को तोड़ने की कोशिश पर कहा कि भाजपा सफल नहीं हो पाएगी’।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं है। भाजपा अपने विधायकों को संभालें। मध्यप्रदेश के मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार और इंदौर के व्यवसायी संदीप अग्रवाल की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने के मामलों चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को ज्यादा सख्ती से पेश आने की जरूरत है’।

‘मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष की छवि बहुत अच्छी थी। वे एक ईमानदार व्यक्ति थे। आरोपी पर कार्रवाई होनी चाहिए। इंदौर में हुए कारोबारी संदीप अग्रवाल के गोलीकांड पर कहा कि इसमें किसी बड़े व्यक्ति का हाथ हो सकता है। सुपारी देकर हत्या कराई गई है। बता दें कि दिग्विजय सिंह इन दिनों अपने बेटे यशवर्धन सिंह के साथ एक दिवसीय इंदौर दौरे पर हैं।’