jhankar
ब्रेकिंग
खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प... हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत राजौरी में रातभर भारी बारिश से बाढ़, बेला कॉलोनी जलमग्न, कई गाड़ियां और घर पानी में फंसे,1 बजे से 6 ... ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारिय... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका ब... ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ...

दिनदहाड़े बदमाशों ने ज्‍वेलरी शाप से गहने समेत करीब छह लाख की डकैती को दिया अंजाम

पटना| बेखौफ अपराधियों ने बार फिर आभूषण दुकान में डाके की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी इलाके के राजमणि ज्‍वेलरी शाप से गहने समेत करीब छह लाख की डकैती कर ली। वारदात में कुल छह अपराधी शामिल थे। डकैती की घटना की सूचना मिलने पर कई थाने की पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल में लगी है। बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्‍थल पर पहुंंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  पत्रकार नगर के हनुमाननगर स्थित कैलाशपुरी में आभूषण की दुकान है। इसी में बाइक सवार अपराधी पहुंचे। हथियार के बल पर सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर एएसपी पहुंचे। बाद में एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने भी पहुंचकर छानबीन की। दो दिन पहले ही एक लूट की वारदात के उद्भेदन के बाद अपनी पीठ थपथपा रही पटना पुलिस के लिए यह घटना बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े जिस तरह से डकैती का अंजाम दिया है। वह चिंताजनक है।