jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

महाकोशल-विंध्य क्षेत्र में झमाझम बारिश, बस्तियों में भरा पानी

जबलपुर  विदा होता मानसून अब अपने तेवर दिखा रहा है। मंगलवार रात से महाकोशल-विंध्य क्षेत्र में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो बुधवार सुबह तक जारी रहा। अंचल के बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, सतना में बारिश से आबादी वाले इलाकों में समस्याएं भी हुईं।बालाघाट शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इससे रहवासी परेशान हुए। जिले के लिंगा, लांजी मार्ग बाधित हो गए हैं। अनूपपुर जिले में बारिश से नदियां उफान पर हैं। तिपान नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने से कई गांवों का संपर्क कट गया है। जैतहरी तहसील के वेंकटनगर निवासी पवन (50) पिता भोला केवट इसी नदी के कुटीघाट में बह गया है। विंध्य क्षेत्र में स्थित बाणसागर व बीहर बराज बांध पानी से लबालब हैं। बांध में पानी ज्यादा भर जाने के कारण डैम प्रबधंन लगातार पानी छोड़ रहा है। ज्यादा बारिश होती है तो इससे रीवा जिला भी प्रभावित हो सकता है।

- Install Android App -