jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए केस, कुल 20 मरीज, देश में कुल संख्या 97 पहुंची

Omicron : देश-दुनिया में ओमिक्रोन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर दिल्ली से आ रही है। यहां शुक्रवार को ओमिक्रोन के 10 नए केस मिले। इस तरह दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। देश में ओमिक्रोन के 97 मरीज हो गए हैं। नीचे देखिए राज्यवार लिस्ट। इससे पहले गुरुवार को COVID-19 के ओमिक्रोन वैरियंट के 14 नए मामले दर्ज किए गए थे।

गुजरात में ओमिक्रोन के 5 मरीज, मचा हड़कंप

गुजरात में एक ऐसी महिला में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन पाया गया है, जिसको वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी और महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। यानी महिला अपने शहर छोड़कर किसी ऐसे देश नहीं गई, जहां ओमिक्रोन फैल चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं देश में ओमिक्रोन के और भी मरीजों हों और किसी को पता भी न हो। इसके बाद टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस, मुबंई में धारा 144

सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र में है जहां अब तक 32 केस सामने आ चुके हैं। मुंबई में धारा 144 लगा दी गई है। यानि न्यू ईयर का जश्न फीका पड़ सकता है। साथ ही लोगों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में 130 संदिग्ध लापता

वहीं चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश के हैरान करने वाली खबर है। मुरादाबाद में 130 ऐसे लोग लापता हैं, जिनमें Omicron वारयस हो सकता है। मुरादाबाद सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव के अनुसार, बीते दिनों मुरादाबाद में 519 लोग विदेश से आए हैं। इनमें से 130 के पते और मोबाइल नंबर गलत निकलते हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट Omicron 77 देशों में फैल चुका है, ऐसे में इन लोगों में संक्रमण की आशंका है। यूपी में अगले साल होने वाले विधासनभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो चुका है। भारी भीड़ के साथ रैलियां की जा रही हैं। ऐसे में कभी भी Omicron कम फूट सकता है।

मुंबई में 2 साल बाद खुले स्कूल

ओमिक्रोन से सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में हैं। इस बीच, 15 दिसंबर 2021 बुधवार से यहां सभी स्कूल खोलने का फैसला किया गया है। बीएमसी के आदेश के मुताबिक, पहली से सातवीं से सभी निजी और सरकार स्कूल खोल दिए गए हैं और दावा किया गया है कि यहां कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है।

इससे पहले, 14 दिसंबर 2021, मंगववार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में चार नए ओमाइक्रोन मामलों का पता चला है, कुल मामलों की संख्या 6 हो गई है। 6 मामलों में से 1 मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में 35 कोविड पॉजिटिव मरीज और 3 संदिग्ध एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं।

दुनिया में पहले मरीज की मौत

इससे पहले ब्रिटेन से खबर आई कि यहां ओमिक्रोन से एक मरीज की मौत हो गई है। खुद पीएम बोरिस जॉनसन ने इसकी पुष्टि की। कोरोना के नए वैरिएंट की यह दुनिया में पहली मौत है। वहीं भारत ये अच्छी खबर यह है कि अब मरीज ठीक भी होने लगे हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान में Omicron के करीब 17 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल दे गई है। यानि Omicron पहले के वैरिएंट की तरह जानलेवा नहीं है। इसे कोरोना महामारी के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

- Install Android App -

 जानिए भारत के किस राज्य में कितने मरीज

    1. महाराष्ट्र: 32
    1. दिल्ली: 20
    1. राजस्थान: 17
    1. गुजरात: 5
    1. कर्नाटक: 8
    1. केरल: 5
    1. तेलंगाना : 6
    1. चंडीगढ़: 1
    1. आंध्र प्रदेश: 1
    1. तमिलनाडु: 1
  1. पश्चिम बंगाल: 1