jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में गुंडागर्दी का तांडव! "मैं हूं इस शहर का बाप..." कहकर दो युवकों से मारपीट और पैसे छीनने का आ... 🔱 आज का राशिफल: 1 नवंबर 2026, रविवार : जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, किस राशि के चमके... मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश

दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, आरोपी के परिजन कर रहे थे प्रताड़ित

मकड़ाई समाचार जबलपुर। जबलपुर में गुरुवार की शाम एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की,आनन-फानन में युवती के परिजनों ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है, युवती को लगातार बयान बदलने के लिए धमकी दी जा रही थी उसी के चलते परेशान होकर युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले पीड़ित युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था इसकी शिकायत उसने अधारताल थाने में की थी इसी को लेकर लगातार बयान बदलने और अपनी शिकायत को वापस लेने के लिए पीड़ित युवती को परेशान किया जा रहा था, गुरुवार की शाम आरोपी के परिवार वाले पीड़ित युवती के घर पहुंचे और उसे बयान बदलने के लिए विवश किया जिसके चलते परेशान होकर उसने अपने घर पर ही जहर खा लिया।

- Install Android App -

पीड़ित युवती ने जिस आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी उसे अधारताल थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया था,हालांकि आरोपी के परिजन बाहर थे और लगातार युवती को अपना बयान बदलने को लेकर विवश कर रहे थे, गुरुवार की शाम को भी आरोपी युवक के परिवार वाले पीड़ित युवती के घर पहुंचे और उसे अपना बयान बदलने के लिए विवश किया जिसके चलते युवती ने जहर खा लिया। बहरहाल पीड़ित युवती को जबलपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज लगातार जारी है इधर ओमती थाना पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल अभी युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।