jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ में गरजे राहुल गांधी, बोले- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए आज मध्यप्रदेश का मौसम कई जिलों में बारिश का दौर जारी ब्रेकिंग न्यूज | हरदा रेलवे स्टेशन पर मछली परिवहन के मामले में संयुक्त कार्रवाई, मीडिया को जब्त मछली... छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...

दूधकच्छकला व पानतलाई की चौपाल में ग्रामीणों को दिए जाति व नामांतरण के प्रमाण-पत्र

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने गुरुवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम दूधकच्छ कला व पानतलाई में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, टिमरनी के एसडीएम महेश बडोले और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक उईके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।

- Install Android App -

सीईओ श्री सिसोनिया ने ग्राम दूधकच्छकला में आयोजित चौपाल में 12 हितग्राहियों को जाति प्रमाण-पत्र, 3 हितग्राहियों को फौती नामांतरण, 2 हितग्राही को बीपीएल संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किये। उन्होने दूधकच्छ निवासी जयनारायण श्यामसिंह, उमेश कुमार केवलराम डोंगरे, केवलराम बट्टूलाल, लखनलाल रामाधार, संतोष जगन्नाथ, रामदीन पन्नालाल, ध्रुवदयाल जुझार, रामचरण लादूराम, बरजोरसिंह करणसिंह, बुद्धूशाह कुरबानसिंह, जगन्नाथ हीरालाल व रज्जू कुर्बान शाह को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किये। इसके अलावा उन्होने दुधकच्छकला निवासी राकेश जगदीश, कमलकिशोर टोडरमल व कमलाबाई शंकरसिंह को फौती नामांतरण तथा रज्जू कुर्बान शाह व हीरालाल हुकुमचन्द्र को बीपीएल संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किये।

पानतलाई की चौपाल में इन हितग्राहियों को मिले प्रमाण-पत्र
सीईओ सिसोनिया ने ग्राम पानतलाई में आयोजित चौपाल में 2 हितग्राहियों को जाति प्रमाण-पत्र, 2 हितग्राहियों को फौती नामांतरण, 1 हितग्राही को रजिस्ट्री नामांतरण तथा 1 हितग्राही को बीपीएल संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किये। उन्होने पानतलाई निवासी हरिदास निर्भयदास व भाईराम जागेश्वर पवार को जाति प्रमाण, गंगाप्रसाद भगवानदास व कोमल मांगीलाल को फौती नामांतरण, रितिका सुदर्शन को रजिस्ट्री नामांतरण तथा ओमप्रकाश नारायण को बीपीएल संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किये।