jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आलमपुर की चौपाल में सुनी जनसमस्याएं

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने गुरुवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम आलमपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, टिमरनी के एसडीएम महेश बडोले और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक उईके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।

ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया से गांव में शराब की अवैध बिक्री रोकने की मांग की, जिस पर उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने अजनास नदी पर रपटा निर्माण की मांग भी सीईओ श्री सिसोनिया से की, जिस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रपटा निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। स्थानीय ग्रामीण रवि शंकर, कैलाश व रामशंकर ने गांव से खेत की ओर जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मांग की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने पटवारी को अतिक्रमण तत्काल हटवाने के लिए कहा।

- Install Android App -

पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को मिलेंगे प्रशस्ति पत्र
ग्राम पंचायत आलमपुर के ग्राम सचिव योगेंद्र सिंह राजपूत एवं ग्राम रोजगार सहायक संजीव देवड़ा द्वारा चौपाल से संबंधित आवेदनों के व्यवस्थित डॉक्यूमेंटेशन की सीईओ श्री सिसोनिया ने सराहना की और दोनों को प्रशस्ति पत्र देने के लिए निर्देश दिए।

आलमपुर की चौपाल में इन हितग्राहियों को मिले प्रमाण-पत्र
सीईओ श्री सिसोनिया ने ग्राम आलमपुर में आयोजित चौपाल में 2 हितग्राहियों को जाति प्रमाण-पत्र, 2 हितग्राहियों को फौती नामांतरण, 1 हितग्राही को वसीयत नामांतरण, 1 हितग्राही को रजिस्ट्री नामांतरण तथा 1 हितग्राही को हकत्याग नामांतरण संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किये। उन्होने आलमपुर निवासी मंजूबाई मन्नू व चेतन बृजलाल को जाति प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इसके अलावा मलगांव खुर्द निवासी रमेशचन्द्र, महेशकुमार, गणेशप्रसाद पिता तेजराम को रजिस्टर्ड वसीयत नामांतरण, दिनेश मोहनलाल को रजिस्ट्री नामांतरण प्रदान किये। जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने ओमप्रकाश दशरथ व राधेश्याम भूरमल को फौती नामांतरण तथा रामदास डालूराम को हक त्याग नामांतरण संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किये।