मकड़ाई समाचार हंडिया। मंगलवार को हंडिया बीएमओ अपने कोविड-19 टीकाकरण के भ्रमण पर डगाबा नीमा गांव के पास से गुजर रहै थे। , तभी उनकी नजर वही खेत पर कार्य कर रहे दो मजदूरों पर पड़ी,। बीएमओ ने उनसे पूछा क्या तुम्हारा टीकाकरण हो चुका है? तो उन्होंने कहा कि फर्स्ट डोज तो लग गया है पर दूसरा हम लगवाना नहीं चाहते, क्योंकि पिछले डोज में हमें बुखार आ गया था। , इस बातचीत के दौरान उन्होंने पास ही के खेत से अपने मालिक मोहित पटेल को बुला लिया, उनसे जानकारी प्राप्त हुई कि इनके फर्स्ट डोज लगे लगभग 3 महीने हो चुके हैं।, अतः आप इन्हें द्वितीय डोज लगा दीजिए, डोज लगवाने के लिए जगन तो तैयार हो गया, लेकिन अरुण आनाकानी करने लगाl बीएमओ साहब ने उससे पूछा तुम्हारी शादी हो गई ?तो उसने बताया कि घर वाले लड़की देख रहे हैं लेकिन बात पक्की नहीं हो पा रही। बीएमओ ने उनसे कहा जो लोग सेकंड डोज लगवा लेते हैं उनका विवाह जल्दी हो जाता है। और उसे मनपसंद दुल्हन मिलती है, यह सुनकर वह तुरंत वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हो गया हमने उसे वही खेत पर वैक्सीन लगाई एवं सबके साथ सेल्फी भी ली.। इस मौके पर डॉ पंकज कोटिया, विकास खंड चिकित्सा अधिकारी, हंडिया सहित अन्य किसान मौजूद थे।
ब्रेकिंग
