jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

देर रात सड़को पर उतरे नायब तहसीलदार ओवरलोड डंफरो पर कर रहे कार्यवाही

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्ती, नायब तहसीलदार नीलेश पटेल की कार्रवाई,

ग्राउंड रिपोर्ट रात 12:00 बजे

- Install Android App -

के के यदुवंशी ,सिवनी मालवा। शहर में ओवरलोड वाहनों की खबर के बाद एसडीएम अखिल राठौर के निर्देश पर नायब तहसीलदार नीलेश पटेल सहित राजस्व टीम ने शुक्रवार को ओवरलोड वाहनों पर पुराने बस स्टैंड चौराहे पर कार्रवाई शुरू की ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जिससे ओवरलोड वाहनों में हड़कंप मच गया वही रेत के ओवरलोड वाहन भी पकड़े गए, ओवरलोड वाहनों के चलते आए दिन सड़क पर हादसे भी देखने को मिलते हैं।

. जिस पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहे है. इसी के तहत शुक्रवार रात 12:00 बजे ओवरलोड वाहन के खिलाफ अभियान चलाया गया. जिससे ओवरलोड रेत से चलने वाले वाहनों में हड़कंप मच गया नायब तहसीलदार और पुलिस कर्मियों की कार्रवाई से ओवरलोड वाहन वाले अपने आकाओं को फोन लगाने लगे लेकिन नायब तहसीलदार के आगे एक ना चली पल भर में दर्जनों ओवरलोड वाहन खड़े हो गए नायब तहसीलदार नीलेश पटेल ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है लगातार कार्रवाई की जाएगी।