jhankar
ब्रेकिंग
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार खरीफ ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे : ,विधायक डॉ. दोगने LPG गैस बुकिंग के नए नियम, अब सिलेंडर मिलेगा 2-3 दिन बाद आसाराम के बेटे नारायण साईं ने कुटुम्ब न्यायालय में दी पेशी, पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर  कलेक्टर का सख्त एक्शन: RI और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को दी जबरदस्त फटकार जमना जैसानी फाउंडेशन की मांग: हरदा को बनाया जाए पृथक लोकसभा क्षेत्र

देवास रोड पर कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, दो घायल

मकड़ाई समाचार उज्जैन। देवास रोड पर पालिटेक्निक कालेज के समीप मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गड्ढे के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी।

कार से नागझिरी से तोपखाना गए थे

माधवनगर पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय अदनान पुत्र शनावर हुसैन निवासी नागझिरी,17 वर्षीय अफसान काजी निवासी गणेश नगर नागझिरी, 20 वर्षीय कैफ पुत्र रइस मंसूरी निवासी आदर्श नगर नागझिरी, 18 वर्षीय अल्फेज पुत्र शनावर खान निवासी आदर्श नगर नागझिरी तथा 15 वर्षीय रेहान निवासी नागझिरी मंगलवार को बड़ा रोजा होने के कारण देर रात करीब डेढ़ बजे कार से नागझिरी से तोपखाना गए थे, जहां से वापस नागझिरी की ओर जा रहे थे।

- Install Android App -

दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

देवास रोड पर पालिटेक्निक कालेज के समीप स्केटिंग चौराहे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार अदनान, अफसान काजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैफ ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं रेहान व अल्फेज का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गड्ढे के कारण अनियंत्रित हुई कार

बताया जा रहा है कि पालिटेक्निक कालेज के समीप सड़क पर खोदे गए गड्ढे के कारण कार तेज गति होने के कारण अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक अदनान आरटीओ में एजेंट था तो वहीं अन्य छात्र थे।