jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

जमना जैसानी फाउंडेशन की मांग: हरदा को बनाया जाए पृथक लोकसभा क्षेत्र

हरदा। जमना जैसानी फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने हरदा जिले को एक स्वतंत्र लोकसभा क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर आग्रह किया गया है।

शांति कुमार जैसानी ने बताया कि वर्ष 1998 में जिला बनने के बावजूद हरदा आज भी बैतूल लोकसभा क्षेत्र में शामिल है, जिससे क्षेत्र को अपेक्षित प्रतिनिधित्व और विकास नहीं मिल पा रहा है।

- Install Android App -

उन्होंने मांग की है कि हरदा जिले के साथ आसपास की विधानसभा सीटें जैसे खातेगांव, सिवनी, छनेरा, टिमरनी आदि को जोड़कर एक नया लोकसभा क्षेत्र बनाया जाए। आवश्यकता पड़ने पर नई विधानसभा का गठन भी किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा सीटों के विस्तार पर विचार चल रहा है, ऐसे में हरदा जिले को प्राथमिकता देते हुए इसे पृथक लोकसभा क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का बेहतर समाधान हो सकेगा।

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री से इस विषय में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है, ताकि हरदा एवं आसपास के क्षेत्रों को सशक्त प्रतिनिधित्व मिल सके।