jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : गहाल में 6 वर्षीय मासूम की मौत से सनसनी, घर के अंदर जमीन खोदकर निकाला शव , चाचा पु... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण

देव दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों का ट्रेक्टर ट्राली खाई में गिरा 3 की मौत 8 अन्य घायल

झाबुआ । गुरुवार को जिले के राणापुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल समोई बाबा डूंगर से देव दर्शन करके लौट रहे दर्शनार्थियों का ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराते हुए खाई में जा गिरा। इस हादसे की वजह से ट्रैक्टर में बैठे कुल 11 लोगों में से 3 लोगों की ट्रेक्टर की ट्राली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह सभी आलीराजपुर जिले के सौरा गांव के निवासी है ।

- Install Android App -

मृतकों में कमलेश मानसिंह पचाया उम्र 8 वर्ष,मनीषा प्रताप पचाया 16 वर्ष व हरमा बाई मुक़ामसिंह पचाया उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई है.जबकि आठ लोग घायल हो गए। राणपुर टीआई संजय रावत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को राणापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अगम जैन राणापुर अस्पताल में पहुंचकर घायलों से मिले।