jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

ट्रक व डिजायर कार की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत ,कार के उडे़. परखच्चें

हादसा सड़क पर अचानक एक भैंस के आ जाने के कारण हुआ। भैंस को बचाते कार अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से जा टकराई।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालोद। गुरुवार देर रात वाहन दुर्घटना हो गई। हादसा डौंडी लोहारा ग्राम सहगांव के पास ट्रक व डिजायर कार की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी मृतक व घायल ग्राम गिधाली के निवासी है और एक ही परिवार के हैं। बता दें हादसा इतना भयानक था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार मृतक ने 2 दिन पहले नई कार खरीदी थीं। थाना क्षेत्र के ग्राम सहगांव के पास बीती रात करीब 9 बजे कार एक्सीडेंट में ग्राम गिधाली के रहने वाले मृतक कार मालिक चंपा लाल साहू सहित उनकी माता अहिल्या बाई और बेटी खुशबू की मौत हो गई। वहीं कार में सवार उनकी पत्नी प्रियंका साहू और पिता राम जी साहू घायल हैं।बताया जा रहा है कि हादसा सड़क पर अचानक एक भैंस के आ जाने के कारण हुआ। भैंस को बचाते कार अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से जा टकराई। जिससे मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया।

गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि 2 दिन पहले ही चंपालाल ने एक स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। जिसके उपलक्ष्य में पूजा करवाने और डोंगरगढ़ दर्शन के लिए परिवार के साथ गया हुआ था। जहां से रात में वह वापस अपने घर आ रहा था। गिधाली से 6 किलोमीटर पहले ही यह हादसा हो गया। नई कार के परखच्चे उड़ चुके गए हैं।