jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

दो कारें आमने सामने से टकराई,मौके पर ही 3 लोगों की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस छतरपुर। गढ़ी मलहरा से सात किमी की दूर कानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह दो कारें आपस में आमने सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल है। घटना में दोनों कारों में बैठे अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

घटनाक्रम के मुताबिक गढ़ी मलहरा के पास कानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह तेज गति से आ रही दो कारें आमने सामने से टकरा गई। टकराने के बाद एक कार तो सड़क किनारे खंती में गिर गई। साथ ही दूसरी कार सड़क पर रह गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही कारों के परखचे उड़ गए। घटना में दो महिलाओं एक पुरुष की मौत हो गई। साथ ही अन्य घायल हो गए। घायलाें को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगो ने क्षतिग्रस्त कारो में से घायलोें को निकाला। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।