jhankar
ब्रेकिंग
7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद! शारदीय नवरात्रि का छठा दिन - माँ कात्यायनी की पूजा आज विश्व खाद्य दिवस विशेष - एक विचार, भूख मुक्त हो दुनिया आज सिराली में जन-विश्वास शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 110 मामले पकड़े, 24 लाख की वसूली होगी

दो दिनों में माचक नहर में पानी उपलब्ध कराने लिखित आदेश जारी हो नही तो होगा उग्र आंदोलन

मकड़ाई समाचार सिराली। भारतीय किसान संघ तहसील सिराली द्वारा दिनांक 20 मार्च 2023 सोमवार को कृषि उपज मंडी विश्रामगृह में दोपहर 1:00 से बैठक रखी गई। जिसके बाद किसानों के आक्रोश एवं संख्या बल को देखते हुए तुरंत बाहर सेड में सांकेतिक धरना चालू कर दिया गया। जिसमें सिराली माचक नहर में ग्रीष्मकालीन मूंग में सिंचाई हेतु पानी की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर किसानों ने मांग रखी ज्ञात हो कि दिनांक 18 मार्च को जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में सिराली माचक नहर में मूंग सिंचाई के लिए पानी नहीं देने का सिंचाई विभाग का भेदभाव पूर्ण रवैया रहा, सिराली माचक नहर के किसानों को मूंग फसल से वंचित रखा जा रहा है।

- Install Android App -

जबकि इसमें जल संसाधन विभाग की लापरवाही देखें 2015 से बैरल बॉक्स का काम पेंडिंग पड़ा है। जब मूंग फसल के लिए पानी की बात आती है तब विभाग बैरल वापस का ढिंढोरा पीटता हैं बाकी समय विभाग कुंभकरणीय नींद में मस्त रहता है। आज भारतीय किसान संघ द्वारा बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नहर विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसान नहीं भूगतेगा किसानों को माचक नहर में मूंग सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी समयावधि में उपलब्ध कराने के आदेतश तुरंत जारी करें इसके लिए तहसीलदार महोदय की अनुपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया।

भारतीय किसान संघ ने कहा की अगर दो दिनों में माचक नहर में पानी उपलब्ध कराने के लिखित आदेश जारी नहीं होते हैं तो भारतीय किसान संघ एक बड़ा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन एवं प्रशासन की रहेगी। उपस्थित कार्यकर्ता भारतीय किसान संघ के प्रांतीय सदस्य शैतान सिंह राजपूत,संभागीय सह मंत्री कैलाश करोडे, तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण कुशवाहा, जिला सदस्य विनय पटेल,तहसील मंत्री विजेश मुकाती, तहसील उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, तहसील सह मंत्री जितेंद्र शर्मा, तहसील सदस्य दुर्गेश चौहान, मोहन बांके,रूप सिंह राजपूत एवं अन्य किसान उपस्थित रहे।