jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जीजा ने साली का किया रेप, बनाया अश्लील Video, वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म

जीजा उसे अपने साथ भट्ठे पर काम के बहाने से बुलाकर ले गया

अलीगढ़। एक युवती ने अपने सगे जीजा पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। युवती के अनुसार जीजा उसे अपने साथ भट्ठे पर काम के बहाने से बुलाकर ले गया था। फिर वहां रेप किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर लगातार डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिनों पहले बड़ी बहन को सच्चाई पता चलने पर उसे मायके भेज दिया। अब आरोपी फोन पर गाली-गलौज कर धमका रहा है।

- Install Android App -

पूरा मामला अलीगढ जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र का है। एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के पिता की मौत हो चुकी है। तंगहाली का हवाला देकर दो साल पहले उसका जीजा उसे अपने साथ हरियाणा प्रांत के ईंट भट्ठे पर काम कराने ले गया। वहां वह अक्सर छेड़खानी करने लगा। आरोप है की जीजा ने उसे डेढ़ लाख में बेचकर उसकी शादी करा दी। एक माह बाद आरोपी पत्नी की तबीयत खराब बताकर उसे घर बुलाकर ले गया। वहां अकेले में मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बहन से शिकायत करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर देकर चुप करा दिया।

पीड़िता ने ससुराल जाने की कोशिश की, तो आरोपी ने ससुराल वालों को अश्लील फोटो भेजकर संबंध खराब करा दिए और अपने पास ही रोक लिया। इस दौरान डेढ़ साल तक आरोपी पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिनों पहले बड़ी बहन को पति की हरकतों के बारे में पता चला, तो उसने पीड़िता को मां के पास हरदुआगंज वापस भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी जीजा फोन पर गाली-गलौज कर धमका रहा है।