ब्रेकिंग
हरदा: महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू की जयंती धूमधाम से मनाई । MP अजब है गजब है। मप्र पुलिस का नया कारनामा, मारपीट के मामले वर्षो पहले मृत व्यक्तियों को बनाया आरोप... हंडिया दस्तक अभियान का शुभारंभ:विधायक प्रतिनिधि तिवारी एवं बीएमओ डॉ. शैलजा ने बच्चों को पिलाई विटामि... दुर्घटना में जनहानि के प्रकरण में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए हरदा:कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

दो बच्चों की मां के सिर चढ़ा प्यार का बुखार, पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार

परेशान घरवालों ने महिला और बच्चों की जगह-जगह खोजबीन की, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका

- Install Android App -

हरिद्वार। कहते हैं इश्क अंधा होता है, लेकिन इतना भी अंधा नहीं होता कि किसी को अपनी गृहस्थी और दो मासूम बच्चे भी न दिखाई दें। मामला हरिद्वार का है। जहां दो बच्चों की मां प्रेमी के प्यार में इस कदर पागल हुई कि परिजनों को छोड़कर युवक के साथ घर से फरार हो गई। महिला अपने बच्चों को भी साथ ले गई है। महिला और बच्चों की गुमशुदगी के बाद घर में हंगामा मचा है। परिजन परेशान हैं। अब पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश कर रही है। मामला लक्सर क्षेत्र का है। जहां एक गांव में रहने वाली महिला का क्षेत्र के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला दो बच्चों की मां है और युवक की शादी नहीं हुई है। युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

परिजनों ने महिला को उसके प्रेमी से मिलने से रोका तो महिला ने युवक साथ भागने की प्लानिंग कर ली। गुरुवार को दोनों घर से फरार हो गए। महिला अपने साथ दोनों बच्चों को भी लेकर गई है। जब से महिला लापता हुई है उसके परिजन परेशान हैं। उन्हें महिला और उसके बच्चों की चिंता सता रही है। परेशान घरवालों ने महिला और बच्चों की जगह-जगह खोजबीन की, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से महिला की तलाश के लिए गुहार लगाई है। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। महिला और युवक की तलाश की जा रही है। दोनों को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।